फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आईएसबीटी से बस अड्डे तक आते ही खराब हो गई बस

Sun, 26 Oct 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोअर माल रोड स्थित अंतर राज्यीय बस अड्डा से माल रोड स्थित पुराने रोडवेज स्टेशन पहुंची देहरादून जाने वाली रोडवेज बस के क्लच में अचानक खराबी आ गई। इस कारण बस आगे नहीं बढ़ सकी। आनन फानन में दूसरी बस भेज कर यात्रियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


रविवार को देहरादून जाने वाली रोडवेज बस लोअर माल रोड स्थित अंतर राज्यीय बस अड्डा से आठ किमी दूरी तय कर माल रोड स्थित पुराने रोडवेज स्टेशन पहुंची। यहां अचानक बस के क्लच में तकनीकी खामी आ गई। चालक ने इसे ठीक करने का प्रयास किया लेकिन ठीक नहीं कर पाया है। बस खराब होने से यात्री परेशान हो गए। चालक ने इसकी सूचना निगम के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर परिवहन निगम प्रबंधन ने वर्कशॉप से दूसरी बस भेजी जब तक जाकर यात्री देहरादूून को रवाना हुए।
विज्ञापन


कोट

बस के क्लच में खराबी आ गई थी। सूचना के बाद दूसरी बस भेज कर यात्रियों को रवाना किया गया। - विजय तिवारी, एजीएम रोडवेज डिपो अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें