सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। सोमेश्वर स्थित साईं नदी के उफान से छह गांवों के ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए मां कालिका मंदिर पैदल पुल का निर्माण कार्य किया गया। लेकिन यह पुल ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता हरीश बोरा ने बताया कि लोनिवि की ओर से बनाए गए इस पुल पर बने रैंप मुख्य रास्ते से अधिक ऊंचाई पर हैं। ऐसे रैंप चढ़ने में बुजुर्गों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने विभाग पर मनमाने तरीके से निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने जल्द लोगों की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई।