फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भाजयुमो नगर अध्यक्ष बनने पर नीरज का हुआ जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भाजपा युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष नीरज सांगा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने नगर के सिकुड़ा बैंड से मालरोड तक स्वागत रैली निकाली।
विज्ञापन

चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर नीरज ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी भारी बहुमत से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री दर्शन रावत, महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पार्षद अमित साह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, कमल बिष्ट, कृष्ण बहादुर, भानू बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें