फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे पड़ा मिला प्रवासी का शव

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक- संजय बेड़िया - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। स्थानीय निवासी बेरोजगार प्रवासी का शव रामगंगा नदी के किनारे पड़ा मिला। उसके नदी में बहने की आशंका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह मेहरा ने बताया कि ग्राम कोट्यूड़ा निवासी स्व. मदन सिंह का पुत्र संजय सिंह बेड़िया उर्फ सोनू (26) अपने घर का इकलौता पुत्र था। संजय के पिता मदन का निधन पहले ही हो चुका है। संजय चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन के कारण अप्रैल से घर ही था। वह बृहस्पतिवार को किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव के श्मशान घाट तक गया था। बाद में वह चौखुटिया बाजार आ गया और फिर देर शाम गांव की ओर लौट गया लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।
शुक्रवार सुबह कुछ नेपाली मजदूरों ने चौखुटिया बाजार से कुछ दूरी पर रामगंगा के किनारे एक शव देखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम के लिए शव रानीखेत भेजा। जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त होने पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने नदी में बहकर शव आने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें