फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में एक साथ 14 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में शुक्रवार को कोरोना के एक साथ 14 नए मामले आए है। इन सभी को आइसोलेट करने के साथ उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 14 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के साथ ही अब मरीजों की कुल संख्या 400 पहुंच गई है। नए मरीजों में चार पुरुष दो महिलाएं लमगड़ा ब्लॉक की हैं, जो पूर्व में पॉजिटिव पाए गए संक्रमितों के संपर्क में आईं हैं। एक महिला भिकियासैंण ब्लॉक की, हल्द्वानी से लौटा एक पुरुष चौखुटिया ब्लॉक का, पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आई एक युवती भैंसियाछाना ब्लॉक की, एक डॉक्टर लमगड़ा ब्लॉक के, वहीं चार लोग हवालबाग ब्लॉक के हैं। इस दौरान अब जिले में 348 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं अब 49 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें