फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सड़क से नीचे गिरी, युवक की मौत

Thu, 14 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 करबला से धारानौला की तरफ सायं के समय जा रही एक मोटर साइकिल दुगालखोला में दुर्गा मंदिर के समीप असंतुलित होकर मार्ग से 25 फीट नीचे गिर गई। जिसमें बीस वर्षीय बाइक चालक समेत उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के पिता हरेंद्र वर्मा शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं।


जानकारी के मुताबिक वेंकटेश वर्मा उर्फ विपुल (20) पुत्र हरेंद्र वर्मा और जीतेंद्र उपाध्याय (25) पुत्र महेश उपाध्याय दोनों निवासी थाना बाजार मोटर साइकिल से सायं के समय से करबला से धारानौला की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


दुगालखोला में दुर्गा मंदिर के पास मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और  दोनों बाइस सवार मोटर साइकिल समेत सड़क से 25 फीट नीचे गिर गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया।

बेस अस्पताल में उपचार के दौरान वेंकटेश वर्मा उर्फ विपुल ने दम तोड़ दिया। विपुल के सिर में काफी चोटें आई थी। जीतेंद्र उपाध्याय पुत्र महेश उपाध्याय को बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार उसकी हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें