फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राष्ट्रीय शक्ति के संदेश के साथ एकल अभियान की भजन संध्या का समापन

Fri, 07 Nov 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एकल अभियान अंचल अल्मोड़ा की ओर से मां नंदा देवी प्रांगण में राष्ट्र भक्ति से राष्ट्रीय शक्ति विषय पर भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चरणों में दीप जलाकर किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कमल ने कहा कि एकल अभियान देशभर के एक लाख से अधिक गांवों में कार्य कर रहा है और लगभग 25 लाख बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहा है।
उन्होंने संगठन को समाज के उत्थान का जीवंत उदाहरण बताया। विशिष्ट अतिथि शारदा मठ की माताजी ने कहा कि भारत तभी सशक्त बनेगा जब उसकी नारियां शिक्षित और संस्कारित हों। भजन संध्या टोली के केंद्रीय प्रमुख अमित श्रीवास्तव ने भक्ति और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। झारखंड, उत्तर प्रदेश और पीलीभीत से आए कलाकारों ने विशेष प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सेवा व्रती बहनों का सम्मान किया गया। एकल अभियान की ओर से समाज के सभी वर्गों से जीवन में संस्कार, देशभक्ति और सेवा भावना को अपनाने की अपील की गई।
इस मौके पर महापौर अजय वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, रवि रौतेला, ललित लटवाल, प्रकाश बिष्ट, रेखा आर्या, पूनम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें