फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश के सभी हत्यारों की हो गिरफ्तारी

Mon, 05 Dec 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते छात्र संघ पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एसएसजे परिसर छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्रों ने गत दिनों रुद्रपुर में हुई भनोली तहसील के दुनाड़ गांव निवासी युवक राजेश कुमार की हत्या के मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की मांग उठाई है। छात्रसंघ ने इस संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विवेक राय को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि रुद्रपुर के लालपुर में दुनाड़ गांव निवसी राजेश कुमार की 29 नवंबर को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रुद्रपुर पुलिस ने मात्र एक आरोपी दानिश को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना स्थल से पता चलता है कि हत्या के मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं। छात्रसंघ ने राजेश कुमार की हत्या के मामले में शामिल अन्य लोगों का पता कर उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग उठाई है।

ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय सुयाल, उपाध्यक्ष हीरा सिंह, छात्रा उपाध्यक्ष स्वर्णिमा गंगोला, सचिव मंजीत रावत, उपसचिव राकेश भंडारी, कोषाध्यक्ष प्रशांत टम्टा, विवि प्रतिनिधि दीपक बिष्ट, रोशन कुमार, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, अभिषेक कुमार, वीरेंद्र कुमार, सूरज कार्की, निखिलेश पवार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें