फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश

Sun, 19 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ के पदाधिकारियों ने भैसाड़ी की प्रधान के पति हरीश राम के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया है। संगठन का शिष्टमंडल इस मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


पदाधिकारियों का कहना है कि दो माह पूर्व भैसाड़ी में प्रधान के पति हरीश राम की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। घटना के दो माह बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक के भाई ने उन्हें और उनके परिवार को जान माल का खतरा होने की सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है।

उन्होंने कहा कि हरीश राम के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने  से संगठन के पदाधिकारियों में आक्रोश है। उन्होंने मृतक हरीश राम के परिवार को सुरक्षा देने और हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में परिसंघ के मंडल अध्यक्ष नारायण राम, मंडलीय सलाहकार  मोहन लाल टम्टा, जिलाध्यक्ष दिनेश राम, महासचिव प्रताप सिंह, जिला सलाहकार  हरीश लाल, अंबा राम, ख्याली राम, डीआर आर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें