रानीखेत (अल्मोड़ा)। ब्लॉक ताड़ीखेत में चल रहे पोषण भी, पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्थाएं पहले दिन सवालों के घेरे में रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फर्श पर बैठकर प्रशिक्षण लेना पड़ा। घंटों तक जमीन पर बैठकर प्रशिक्षण लेने से कार्यकर्ताओं को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
इस अव्यवस्था की खबर बुधवार को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद बुधवार को हालात बदले और दूसरे दिन प्रशिक्षण स्थल पर बैठने की उचित व्यवस्था की गई। कुर्सियां और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं जिससे कार्यकर्ताओं को राहत मिली।