फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रवक्ता के घर के ताले तोड़कर गहने ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बीएसएनएल कॉलोनी रानीखेत में किराए पर रह रहे शिक्षा विभाग के प्रवक्ता के घर से चोर सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाल अशोक धनखड़ ने बताया कि जीआईसी जैनोली के प्रवक्ता रमेश राम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह सात सितंबर को परिवार सहित दमुवाढूगा हल्द्वानी गए थे। सात सितंबर की सुबह बीएसएनएल अधिकारी कैलाश सिंह ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि उनके कमरे का ताला टूटा हुआ है।
इसके बाद वह घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा खुला था और अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। वहां से सोने-चांदी के गहने गायब थे। कुछ गहने अलमारी के नीचे गिरे हुए मिले। पीड़ित ने पुलिस से चोरी हुए गहनों की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहा कि जल्द चोरी करने वालों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें