फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्राचीन भूमिया मंदिर का तीन लाख रुपये से होगा संरक्षण

Mon, 28 Sep 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। द्वाराहाट ब्लॉक के बसेरा गांव के सटोरा तोक में स्थित प्राचीन भूमिया मंदिर के जल्द नए स्वरूप में लौटने की उम्मीद जगी है। पर्यटन विभाग जिला मद से तीन लाख रुपये से मंदिर का सौंदर्यीकरण कर यहां सुविधाओं का विस्तार करेगा। योजना के अस्तित्व में आने से ग्रामीणों के लिए यहां धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करना आसान होगा।
विज्ञापन

सटोरा तोक का भूमिया मंदिर क्षेत्र के लिए लोगों की आस्था से जुड़ा है। मंदिर में गांव सहित आसपास के गांवों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही समय-समय पर मंदिर में धार्मिक अवसरों पर अनुष्ठान भी आयोजित होते हैं लेकिन मंदिर में सुविधाओं के अभाव में लोगों के लिए यहां आयोजन करना हमेशा चुनौती बना रहता है। इससे देखते हुए पर्यटन विभाग ने जिला योजना मद से मंदिर के सौंदर्यीकरण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार करने की योजना बनाई है। विभाग तीन लाख रुपये से मंदिर को नई पहचान दिलाएगा। वहीं इस पहल से प्राचीन मंदिर को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा।

कोट
- मंदिर में सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए विभाग ने तीन लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। जल्द मंदिर को नया स्वरूप देकर यहां श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी। - प्रदीप कुमार गौतम, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें