फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रशासन की सख्ती से निजी स्कूल संचालकों के तेवर तल्ख

Thu, 23 Apr 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की प्रशासनिक कवायद अब तीखी तकरार में बदल गई है। सात बड़े स्कूलों को नोटिस जारी होने के बाद निजी स्कूल संचालक एकजुट होकर विभाग की कार्यप्रणाली को चुनौती दे रहे हैं। निजी स्कूल एसोसिएशन इसे माहौल खराब करने वाली कार्रवाई बता रहा है। शिक्षा विभाग और जांच टीम ने पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और नियमों के दायरे में होने की बात कही है।
विज्ञापन

विगत दिनों जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने सात स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। उम्मीद थी कि इस कार्रवाई के बाद स्कूल प्रबंधन रक्षात्मक रुख अपनाएंगे लेकिन इसके उलट एसोसिएशन ने इसे प्रशासनिक उत्पीड़न करार देते हुए मोर्चा खोल दिया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी कार्रवाई को नियमानुसार और सुसंगत बता रहे हैं। नोटिस प्राप्त स्कूलों ने हालांकि अपने जवाब विभाग को भेज दिए हैं लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।

...........
विभाग निगरानी करे, इससे बिल्कुल सहमत हैं लेकिन निगरानी नियमानुसार हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। बीते दिनों हुई कार्रवाई के दौरान जिस तरह से औचक निरीक्षण किए गए, उससे स्कूलों के शैक्षणिक माहौल पर बुरा असर पड़ा है। जिन स्कूलों को नोटिस प्राप्त हुए थे, उन्होंने अपने जवाब विभाग को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

-चंदन सिंह परिहार, अध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन, बागेश्वर

.............
जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की गई है। डीएम के निर्देश जिस प्रकार थे, उसी के अनुरूप धरातल पर तथ्यों को परखा गया है। जांच के दौरान कहीं भी किसी नियमावली का उल्लंघन नहीं किया गया है। स्कूल एसोसिएशन के आरोपों में आधार नहीं है और हम हर स्तर पर जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

-कमलेश्वरी मेहता, जांच अधिकारी

............
डीएम के निर्देश पर गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई है। विभाग की ओर से नियमों के विरुद्ध कोई भी नोटिस या कार्रवाई नहीं की जाएगी लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। जवाबों का परीक्षण कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन



-विनय कुमार, सीईओ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें