फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में ततैयों के हमले के दो साल में 10 मामले आ चुके हैं सामने

Mon, 05 Oct 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ में खेतों और जंगलों में काम करने वाले लोगों के लिए ततैयों का हमला चिंता का कारण बना हुआ है। अल्मोड़ा जिले में भी पिछले वर्षों में ततैयों के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ततैयों के हमले में जिले में वर्ष 2024 से अब तक कुल 10 केस सामने आ चुके हैं। वर्ष 2024 में एक महिला की मौत भी हो चुकी है। अब देघाट के गोलना में हुई घटना ने एक बार फिर इस खतरे को सामने ला दिया है।
विज्ञापन


नवंबर 2024 में सोमेश्वर के धौलरा गांव में घास काटने गई महिला देवकी जोशी पर ततैयों ने हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। इसी महीने में चितई क्षेत्र में 30 वर्षीय दीपा देवी पर ततैयों ने हमला किया था। वह जंगल से घास और लकड़ी लेने गई थीं। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। वन विभाग के अनुसार अल्मोड़ा वन प्रभाग और सिविल सोयम वन प्रभाग में वर्ष 2024 अब तक कुल 10 मामले ततैये के हमले के आ चुके हैं जिसमें एक की मौत और 9 लोग घायल हुए थे। अब देघाट की गोलना ग्राम सभा में 66 वर्षीय बिमला देवी पर ततैयों ने हमला किया। उन्हें बचाने पहुंचे उनके 64 वर्षीय पति खीम सिंह की भी हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। हालांकि चिकित्सकों को उनके शरीर पर ततैयों के काटने के स्पष्ट लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें