अल्मोड़ा। जागेश्वर मंदिर समिति के पूर्व प्रबंधक और एनएसयूआई पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। सदस्यता लेने के बाद सोमवार को पहली बार जागेश्वर पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने भी आप की सदस्यता ली।
पिछले दिनों हल्द्वानी में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कार्यक्रम में जागेश्वर मंदिर समिति के पूर्व प्रबंधक प्रकाश भट्ट पार्टी के विचार धाराओं से प्रभावित हुए। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सोमवार को जागेश्वर पहुंचने पर उनका ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मेहरागांव प्रधान सुरेश जोशी, उपप्रधान महेंद्र चम्याल, हरीश भट्ट, आचार्य महेश भट्ट, रोहित नाथ, उमेश पांडे, कुलदीप चंद्र, गोविंद प्रसाद, अमित कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, दिनेश भट्ट, महेश राम, कुशाल सिंह, रवि कुमार, गोकुल प्रसाद, संजय प्रसाद, कुंदन कुमार आदि ने भी आप की सदस्यता ली।