फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: टेलीमेडिसिन सेवा चौखुटिया के लिए बनी वरदान, 15 दिन में 33 मरीजों को मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उप जिला चिकित्सालय चौखुटिया में शुरू की गई टेलीमेडिसिन सेवा मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। बीते 15 दिनों में 33 मरीजों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से लाभ प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने के कारण मरीजों को दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ता था। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती थी। ऑपरेशन स्वास्थ्य के तहत राम गंगा आरती घाट पर चले आंदोलन के बाद चौखुटिया स्थित उप जिला चिकित्सालय में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गई थी। टेलीमेडिसिन सेवा क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रही है। दूरस्थ और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए हल्द्वानी या अन्य दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ रहा है। टेलीमेडिसिन सुविधा के माध्यम से मरीज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के डॉक्टरों से वीडियो काल से सीधे परामर्श प्राप्त कर रहे हैं। इस सेवा से विशेष रूप से बुजुर्गों, गर्भवतियों, बच्चों और गंभीर रोगियों को लाभ मिल रहा है। सामान्य बीमारियों से लेकर हृदय, शुगर, ब्लड प्रेशर, त्वचा और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर भी विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही आवश्यक दवाइयों के बारे में मार्गदर्शन भी तुरंत मिल रहा है। संवाद


टेलीमेडिसिन सेवा शुरू होने से समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार नेटवर्क और तकनीकी सहयोग मिलने से सेवा और प्रभावी हो रही है। प्रशासन की ओर से भी इस सुविधा को और सुदृढ़ करने के प्रयास जारी हैं ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें। चौखुटिया क्षेत्र में टेलीमेडिसिन सेवा स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन


-

टेलीमेडिसिन सेवा क्षेत्र के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। बीते 15 दिनों में 33 मरीजों ने टेलीमेडिसिन के माध्यम से लाभ प्राप्त किया है। भविष्य में इस सेवा का लाभ कई मरीजों को मिलने की उम्मीद है। -डॉ. अमित रतन सिंह, सीनियर मेडिकल ऑफिसर उप जिला चिकित्सालय चौखुटिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें