फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, स्कूल के लिए निकली थी नाबालिग, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 06 Dec 2023 04:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग घर से स्कूल के लिए निकली थी। पुलिस ने आरोपी को पौड़ी जिले से गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा में घर से स्कूल गई एक किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को पौड़ी जिले से गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

विज्ञापन


क्या है मामला ?
चार दिसंबर को सल्ट ब्लॉक की 13 वर्षीय एक छात्रा स्कूल के लिए घर से निकली। सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की। मंगलवार को अल्मोड़ा पुलिस ने मामले में आरोपी को पौड़ी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को उसके चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने बताया कि आरोपी ने स्कूल जाते समय उसका अपहरण किया और उसे पौड़ी ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 363, 376 में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। -रामचंद्र राजगुरु,एसएसपी अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें