फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मां नंदा की आराधना से भक्तिमय हुआ टेड़ागांव

Wed, 09 Sep 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
टेड़ागांव में मां नंदा देवी का बार भरने के दौरान मौजूद देव डंगरिये और श्रद्धालु। 
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। मां नंदा देवी की आराधना से मंगलवार को टेड़ागांव भक्तिमय हो उठा। विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां नंदा देवी का बार भरा गया।
विज्ञापन

आयोजन में कोट्यूड़ा, नौगांव, पैली, नयोनी समेत आसपास के विभिन्न गांवों से देव डंगरिये पहुंचे। उनके पहुंचने पर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। बार भरने के साथ ही क्षेत्र की ड्योड़ियों में मां नंदा की पूजा-अर्चना शुरू हो गई।
दिनभर धार्मिक अनुष्ठान हुए। रात में मां नंदा देवी के पारंपरिक गीतों का आह्वान किया जाएगा। ग्रामीण सामूहिक रूप से मां नंदा की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।
विज्ञापन

मां नंदा की आराधना से जुड़ी यह परंपरा क्षेत्र की लोक आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोजन में कुबेर कठायत, दिगम्बर सिंह नेगी, शिवराज सिंह, रमेश सिंह, कैलाश सिंह, उमेद सिंह नेगी, मदन खुराना, धन सिंह भेलवाल, नरेंद्र मेहरा, नरेंद्र गिरी, भगवत रावत, दलीप सिंह और दानी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें