फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मौसम की मार से फसल को बचाएगी पॉलीहाउस की ढाल

Wed, 09 Sep 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में मौसम की मार से किसानों की फसलों को बचाने के लिए पॉलीहाउस सुरक्षा कवच बनेंगे। उघान विभाग बारिश, ओलावृष्टि और तापमान के उतार-चढ़ाव से किसानों की फसल को संरक्षित करने के लिए जिले में 1338 पॉलीहाउस स्थापित करेगा।
विज्ञापन

25 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत किसानों को राज्य सरकार की ओर से 80 प्रतिशत राजसहायता दी जाएगी। योजना के अस्तित्व में आने से किसान फूल और उच्च मूल्य वाली फसलों का उत्पादन कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकेंगे।
पहाड़ में मौसम की मार से जूझ रही खेती को वैज्ञानिक तकनीक से जोड़ने की कवायद शुरू हो चुकी है। किसानों की आय बढ़ाने और फसलों को संरक्षित करने के लिए उद्यान विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में जिले के 11 विकासखंडों में 1338 पॉलीहाउस स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसमें कुल 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत किसानों को पॉलीहाउस स्थापित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 80 प्रतिशत राजसहायता दी जाएगी। इसमें 20 प्रतिशत अंश कृषक का रहेगा। पॉलीहाउस निर्माण का भुगतान और सहायता राशि का भुगतान सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी के माध्यम से किया जाएगा। इस पहल से किसान को उनकी मेहनत का सही दाम मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें