फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना प्रतिस्थानी के कार्यमुक्त नहीं होंगे शिक्षक

Sat, 22 Apr 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बाधित होने की संभावना के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले में स्थानांतरण वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को बिना प्रतिस्थानी के कार्यभार ग्रहण करने तक कार्य मुक्त नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को सभी प्रधानाचार्यों को अपने स्तर से आदेशित करने और दिए गए निर्देशों का पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानाचार्य द्वारा स्पष्ट आदेशों के बाद भी शिक्षक को कार्यमुक्त किया जाता है तो इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे। 
विज्ञापन

 
  जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव से दूरभाष पर हुई वार्ता के बाद मुख्य शिक्षाधिकारी को बिना प्रतिस्थानी के कार्यभार ग्रहण करने तक किसी भी हालत में अध्यापकों को कार्यमुक्त नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसकी सूचना सभी प्रधानाचार्यों को देने को भी कहा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन से पूर्व 160 एलटी और 116 प्रवक्ताओं का स्थानांतरण हुआ था उन्हें वर्तमान शिक्षा निदेशालय से मिले निर्देशों के अनुसार कार्यमुक्त करने के निर्देश सीधे प्रधानाचार्यों को दिए गए थे।

इस बात का संज्ञान लेते हुए उन्होंने मुख्य सचिव से वार्ता की और बताया कि 685 गेस्ट टीचर विभिन्न स्कूलों में रखे गए थे वो पद भी अब रिक्त हो गए हैं। जिससे पठन पाठन की स्थिति प्रभावित होने की संभावना है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को इस प्रकार का कोई प्रकरण उनके संज्ञान में आने पर जानकारी देने और शिक्षक के कार्यमुक्त होने पर उसका अंतिम वेतन प्रमाण पत्र भी बिना उनकी अनुमति के जारी नहीं करने को कहा है। उन्होंने अभिभावक संघ के पदाधिकारियों से भी इस तरह के प्रकरण सामने आने पर सूचना देने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें