फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा बचने को शिक्षकों ने किया उड़खुली में मॉक ड्रिल

विज्ञापन
31grd02pउड़ख खुली में आपदा के मॉक डिरिल - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय जूनियर हाईस्कूल उड़खुली में विद्यालयी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत चल रहे प्रशिक्षण के दूसरे दिन मास्ट्रर ट्रेनरों ने शिक्षकों को आपदा के दौरान बचाव के गुर सिखाए। इस मौके पर मॉक ड्रिल भी किया गया।
विज्ञापन

मास्ट्रर ट्रेनर भुवन चौबे और रेडक्रॉस सोसायटी के जिला समन्वयक आलोक पांडे ने शिक्षकों को आपदा के दौरान किए जाने वाले बचाव कार्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षक भुवन चौबे और आलोक पांडे ने कहा कि आपदा के दौरान हमें सबसे पहले आत्म सुरक्षा की सावधानी बरतनी होंगी। इस मौके पर विद्यालयी सुरक्षा के जिला समन्वयक कैलाश प्रकाश चंदोला, पूर्व बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने कहा कि बागेश्वर जिला आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। स्कूल के प्रधानाध्यापक शंकर टम्टा ने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत स्कूल के शिक्षक बच्चों को आपदा के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें