फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के दिन शॉपिंग मॉल खोलने का व्यवसायियों ने किया विरोध

विज्ञापन
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपते नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राजकीय पर्व और अवकाश के दिन शॉपिंग मॉल खोलने का विरोध किया है। इस मामले में एक शिष्टमंडल डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अवकाशों पर अल्मोड़ा शहर में स्थित शॉपिंग मॉल खुले रहते हैं।
गणतंत्र दिवस पर पर नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद थे, जबकि शॉपिंग मॉल खुले थे। उन्होंने राजकीय पर्व के अवकाश के दिन खुले शॉपिंग मॉलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने शहर में घूम रही आवारा गायों के लिए गौशाला बनाने, फड़ व्यापारियों के लिए चिह्नित वेंडर जोन पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि रविवार को फड़ व्यापारियों का चिन्हीकरण किया जाएगा। कार्डधारी फड़ व्यवसायियों का ही रजिस्ट्रेशन मान्य होगा। वहां नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष प्रतेश पांडेय, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उप सचिव अमन नज्जौन, लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें