फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के लिए सड़क में उतरे ग्रामीण

Sat, 11 Jul 2015 01:00 AM IST
धौलछीना (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजकीय इंटर कालेज नौगांव रीठागाड़ में शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने शुक्रवार को कनारीछीना में सड़क पर जाम लगा दिया और जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। बाद में अधिकारी मौके पर पहुंचे और वार्ता के बाद जाम खुलवाया।

राजकीय इंटर कालेज नौगांव रीठागाड़ में गणित, जीव विज्ञान, भूगोल, संस्कृत, राजनीतिशास्त्र प्रवक्ता, एलटी में अंग्रेजी तथा प्रधानाचार्य का पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन


 शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। शिक्षकों के खाली पद नहीं भरे जाने से नाराज अभिभावकों ने शुक्रवार को कनारीछीना में सड़क पर जाम लगा दिया और जोरदार नारेबाजी की।

अभिभावकों का कहना था कि शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

बाद में राजस्व निरीक्षक जगदीश देवड़ी और खंड शिक्षाधिकारी के प्रतिनिधि एमपी आर्या मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों के खाली पदों पर दस जुलाई तक गेस्ट टीचरों की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया। इसके बाद अभिभावकों ने जाम खोल दिया।

 प्रदर्शन करने वालों में अभिभावक संघ के अध्यक्ष गोपाल राम, गोविंद सिंह, प्रधान पप्पू लाल, महिपाल सिंह, लछम सिंह नेगी, बलवंत सिंह, खड़क सिंह राणा, खीम सिंह, रवींद्र सिंह, महेंद्र सिंह, चंदन सिंह, प्रेम सिंह, सुरेश लाल, मोहन राम, उम्मेद राम, गोपाल राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन


 इधर उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट ने बताया कि अभिभावकों को 13 जुलाई को वार्ता के लिए बुलाया था, इसके बावजूद उन्होंने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें