फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की दिल्ली-सानीउडियार बस सेवा आरंभ

Thu, 09 Jul 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम की दिल्ली-सानीउडियार भद्र काली बस सेवा शुरू हो गई। पल्ला कमस्यार और आसपास के गांवों के लिए रोडवेज की यह पहली बस सेवा है। इसमें अल्मोड़ा डिपो की दो बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


यह बस सुबह आठ बजे सानी उडियार से रवाना होगी। बागेश्वर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी होते हुए सुबह चार बजे दिल्ली पहुंचेगी। फिर शाम पांच बजे वहां से सानीउडियार के लिए चलेगी। इसके चलने से रावतसेरा, खातीगांव, नरगोली, देवल विचराल, गनीगांव, भद्रकाली सहित पल्ला कमस्यार के दर्जनों गांवों को लाभ मिला है। अभी तक केमू की बस और कुछ टैक्सियां चलती थीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें