फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिक्षकों ने किया क्लस्टर विद्यालयों का विरोध

Sun, 22 Jun 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की आचार संहिता से पूर्व निर्धारित बैठक रैमजे इंटर काॅलेज में हुई। वक्ताओं ने क्लस्टर विद्यालयों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों से छात्र- छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने एक्ट विसंगतियों का निराकरण करने, फारगो नियमावली विसंगति का निराकरण करने, गोल्डन कार्ड विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन बहाल करने समेत लंबित मांगे पूरी करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में गंभीर बीमार कार्मिकों को चुनाव ड्यूटी से राहत देनी चाहिए। इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि शिथिलीकरण शासनादेश जारी होने के बाद भी विभागों में पदोन्नति नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी विभागों में पदोन्नति की जानी चाहिए। सृजित पदों के सापेक्ष सभी कार्यालयों में पद पूर्ति की जानी चाहिए। कोषाध्यक्ष संजय जोशी ने आय व्यय का भी ब्यौरा रखा। इस मौके पर डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन के अध्यक्ष व उत्तरांचल पर्वतीय शिक्षक संघ के संगठन मंत्री डीके जोशी की पत्नी के निधन पर शोक जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें