फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली को तर्पण देकर प्रतियां जल में बहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मांगें पूरी न होने से नाराज शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले चौघानपाटा गांधी पार्क में एकजुट शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली को तर्पण देकर प्रतियां जल में प्रवाहित की। उन्होंने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच का एलान किया।
विज्ञापन


इस दौरान सीधी भर्ती नियमावली की प्रतियों के विसर्जन के साथ ही संकल्प लिया कि जब तक शिक्षकों की न्यायोचित मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता तब तक असहयोग आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षक नेताओं ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ पदोन्नति, प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्तीकरण, स्थानांतरण लागू करवाने के साथ ही विभाग व शासन में वर्षों से लंबित 34 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। शासन और विभाग सुनने को तैयार नहीं है।
जिलाध्यक्ष भूपाल चिलवाल और जिला मंत्री राजू महरा ने सभी सदस्यों से 17 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। तर्पण कार्यक्रम में बीडी पंत, खुशहाल महर, बृजेश डसीला, राजेंद्र खरायत, हुकुम सिंह पलियाल, वीरेंद्र सिजवाली, चारु जोशी, ललित तिवारी, हीरा डोबाल, हीरा बोरा, कैलाश डोलिया, चंचल पपोला, दीप जोशी, दीप पांडे, सुरेश वर्मा, किशन खोलिया, जनार्जन तिवारी, कमल गोस्वामी, डॉ. प्रकाश पंत, भारत भूषण जोशी, नितेश कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें