फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विद्यार्थियों को बताए पर्यावरण संरक्षण के गुर

Sat, 13 Sep 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। द हंगर प्रोजेक्ट संस्था की ओर से क्षेत्र के स्कूलों में पर्यावरणीय जागरूकता शिविर आयोजित किए। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

संस्था की ओर से क्षेत्र के राइंका सिरकोट, अमस्यारी, कौलाग, धैना, बंतोली, वज्यूला, मैगड़ीस्टेट और राजूहा पिंग्लो, भगरतोला में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने, जलवायु परिवर्तन को समझने, प्लास्टिक का उपयोग न करने, जल स्रोतों का रखरखाव करने और जंगलों को आग से बचाने के बारे में बताया। इस मौके पर बसंती कपकोटी, विमल सिंह, मंजू बोरा, लक्ष्मी राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें