फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाएं शिक्षक : राजेंद्र

विज्ञापन
अल्मोड़ा के डायट में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षक। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का पांच दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण के समापन पर डायट के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों की कार्य कुशलता में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में छात्र के नामांकन बढ़ाने का आह्वान किया। डाइट के वरिष्ठ प्रवक्ता गोपाल सिंह गैड़ा ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण का लाभ कक्षा में बच्चों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

शिक्षक विद्यालय के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। प्रशिक्षण के समन्वयक महेंद्र भंडारी ने कहा कि भविष्य में जिले के अन्य प्रधानाध्यापकों को भी आधारभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा। वरिष्ठ प्रवक्ता बीसी पांडे ने कहा कि शिक्षकों को विद्यालय में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सामाजिक विषयों का अध्ययन अंग्रेजी माध्यम से कराने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। प्रशिक्षण में छह विकास खंडों के 51 प्रधानाध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉ. हरीश जोशी, डॉ. हेम जोशी, डॉ. प्रकाश पंत, डॉ. कामाख्या मिश्रा, राकेश मिश्रा, हेमंत जोशी, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें