फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने सीईओ दफ्तर में दिया धरना

Tue, 01 Dec 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज प्लान के तहत संचालित जिले के 35 स्कूलों के शिक्षकों ने मंगलवार को सीईओ और वित्त अधिकारी कार्यालय प्रांगण में धरना दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने वेतन का भुगतान शीघ्र नहीं होने पर पांच दिसंबर को सीईओ और वित्त कार्यालय में तालाबंदी करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

जिले में जूनियर हाईस्कूल से हाईस्कूल में उच्चीकृत 11 स्कूल, हाईस्कूल से इंटरमीडिएट में उच्चीकृत 15 स्कूल और अशासकीय से शासकीय बने नौ विद्यालयों में तैनात सैकड़ों शिक्षकों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है। विद्यालयों और सीईओ कार्यालय में तैनात करीब 80 शिक्षणेतर कर्मियों को भी वेतन नहीं मिला है। छह माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने वेतन का शीघ्र भुगतान नहीं होने पर पांच दिसंबर को सीईओ और वित्त कार्यालय में तालाबंदी करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक नियमित ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। राजकीय शिक्षक संघ के बल्टा शाखाध्यक्ष दिगंबर दत्त फुलोरिया ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डा. धाराबल्लभ पांडे ने कहा कि शिक्षकों को वेतन का नियमित भुगतान होना चाहिए। बाद में शिक्षकों ने मुख्य शिक्षाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। धरने पर राजकीय शिक्षक संघ बल्टा शाखाध्यक्ष दिगंबर दत्त फुलोरिया, डा. विनोद कुमार लोहनी, यशवंत ढौंडियाल, डा. धारा बल्लभ पांडे, बृजराज सिंह, रूपा भंडारी, तनुजा पांडे, अनिरुद्ध साह आदि बैठे। इधर संघ के जिला उपाध्यक्ष भूपाल चिलवाल, मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें