फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईओ कार्यालय पर गरजे गुरुजन

Mon, 16 Feb 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक और जूनियर वर्ग से एलटी में पदोन्नति करने और समायोजन पर आरक्षण का लाभ देने समेत अन्य मांगों को लेकर अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक विकास समिति के बैनर तले शिक्षकों ने मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दे दिया। मांगें शीघ्र नहीं माने जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा विभागीय पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था नहीं होने से आरक्षित वर्ग के शिक्षकों का अहित हो रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा गठित इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट शीघ्र जारी की जाए। रिपोर्ट जारी होने तक किसी भी विभाग में पदोन्नति नहीं दी जाए। उन्होंने आउटसोर्सिंग पदों पर मानक के अनुसार आरक्षण और समयानुसार विनियमितीकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के बैकलाग पदों को शीघ्र भरा जाए।

उन्होंने कहा कि  सरकारी पुस्तक लेखन मंडल और शैलेश मटियानी पुस्कारों में अनुसूचित जाति-जनजाति के शिक्षकों को भी शमिल करें। धरने में सुंदर लाल आर्या, भगवंत लाल, दयाचंद्र आगरी, प्रकाश चंद्र, संजीव कुमार, नारायण आर्य, अर्जुन आगरी, गिरीश टम्टा, भूपाल कोहली, कुंदन लाल टम्टा, किशन राम, घनश्याम राम, दिग्पाल राम, आईपी हयूमन, संजय भाटिया, चंदन राम आर्य, बिहारी लाल आर्या, सुरेश राम, विनोद कुमार, सुरेंद्र लाल, अनीता आर्या, निर्मला राज, रेशमा चौधरी, दिनेश आर्य, नरेंद्र कुमार, ललित मोहन आर्य आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें