फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन की जांच को खोदी सड़क

Mon, 16 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और राजस्व टीम ने रामगंगा नदी और आसपास के क्षेत्रों में छापामारी की। चौखुटिया-मासी सड़क किनारे अवैध रूप से इकट्ठा किया गया 1750 घनमीटर उपखनिज बरामद किया गया है। मामले में दो ठेकेदारों का चालान काटा गया। टीम ने चौखुटिया-मासी सड़क और बनाई गईं सुरक्षा दीवारों की नपाई भी की। संबंधित ठेेकेदारों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम एनएस नबियाल के नेतृत्व में पांच घंटे तक छापामारी अभियान चलाया गया। बताया कि नापे गए माल में 1000 घन मीटर आरबीएम तथा 400 मीटर पत्थर मिला है, जो रामगंगा नदी से अवैध रूप से खनन कर लाया गया था। ठेकेदार रणजीत चांवला का चालान काटा गया है। इसके अलावा दीवार पर लगा 350 घन मीटर पत्थर कुंदन सिंह का बरामद किया गया है, जो नदी से अवैध रूप से लाया गया था। संबंधित व्यक्ति का भी चालान काटा गया है। बताया कि जुर्माने की राशि जिलाधिकारी के माध्यम से तय की जाएगी।

टीम में नायब तहसीलदार दीवान सिंह बिष्ट, एसआई बीएस तितियाल, लोक निर्माण विभाग की कनिष्ठ अभियंता पूजा गर्ग, राजस्व उप निरीक्षक एनएस करायत, इसरार अहमद, महेश बिष्ट, कौशिक बनौला आदि थे।
विज्ञापन


लगातार जारी रहेगा छापामारी अभियान
एसडीएम एनएस नबियाल ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन को क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं। खनन माफिया को चिह्नित किया जा रहा है। किसी हाल में अवैध खनन बर्दाश्त नही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें