फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे में लटका मिला संविदा शिक्षक का शव

Mon, 13 Nov 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) के संविदा शिक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव एनसीसी मैदान के समीप जंगल में पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। वह चिलियानौला में किराए के भवन में रहते थे और इसी एक नवंबर से छुट्टी पर थे। पुलिस का कहना है कि मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह बिष्ट (33) पुत्र स्व. शोबन सिंह पिछले चार साल से यहां एपीएस में बतौर संविदा शिक्षक तैनात थे। मूल रूप से वह डीडीहाट के जौरासी के रहने वाले हैं, लंबे समय से यहां चिलियानौला में किराए के भवन में रह रहे थे। रविवार की देर शाम उनका शव निकटवर्ती एनसीसी मैदान के समीप जंगल में पेड़ पर लटका मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने शव को फंदे से उतार सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम कराया। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि राजेंद्र सिंह पिछले एक नवंबर से दस दिनों की छुट्टी लेकर गए थे, उनका व्यवहार भी सामान्य था, तनाव जैसी कोई भी स्थिति नहीं दिख रही थी। सोमवार को देहरादून से आकर उन्होंने स्कूल आने की बात कही थी। राजेंद्र अविवाहित थे, जबकि उनका छोटा भाई कवींद्र बिष्ट सेना में कार्यरत हैं। माता-पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका है। राजेंद्र ने ध्यान करने देहरादून जाने की बात कही थी। कोतवाल एससी जोशी ने बताया कि मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। 

उधर राजकीय अस्पताल के डा. महेश चंद्रा ने बताया ‌कि शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। शव चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, उसकी मौत दम घुटने से हुई है। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। अलबत्ता बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें