फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों को नुकसान पहुंचा रहे जानवरों के बाद अब तेंदुए से लोग भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर से सटे फलसीमा गांव में पिछले काफी समय से तेंदुए सक्रिय हैं। बीते 15 दिनों में तेंदुए ने तल्ला और मल्ला फलसीमा में गाय, पालतू कुत्ते आदि को मार डाला है। क्षेत्र के ग्रामीण कुशाल सिंह और संजय बिष्ट का कहना है कि एक तरफ तेंदुए से जान का डर तो दूसरी तरफ जंगली जानवर लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


जिससे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। ताकुला ब्लॉक के बसौली, झिझाड़, किरड़ा, पोखरी आदि जगहों पर भी तेंदुआ लगातार गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। इसके अलावा लमगड़ा, जैंती, भैंसियाछाना ब्लाक के कई गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें