फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी मुक्त भारत अभियान: टीबी के प्रमुख लक्षण और उपचार बताए

Wed, 23 Sep 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विकासखंड सभागार हवालबाग में शपथ लेते जनप्रतिनिधि।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। देश को टीबी मुक्त बनाने की मुहिम के तहत हवालबाग में जनप्रतिनिधियों को इस बीमारी से निपटने के गुर सिखाए गए। बुधवार को विकासखंड सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने जनप्रतिनिधियों को टीबी के लक्षणों और सरकार की ओर से मिलने वाले मुफ्त इलाज की जानकारी दी, जिसके समापन पर सभी ने टीबी जागरूकता की शपथ ली।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रांशु डेनियल ने टीबी के प्रमुख लक्षणों और उपचार की जानकारी देते हुए बताया कि हैंडहेल्ड एक्स रे मशीन और बलगम की जांच के माध्यम से टीबी की पहचान की जाती है। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी का पता लगाकर नियमित उपचार कराने से टीबी को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने और संदिग्ध मरीजों को जांच और उपचार के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि टीबी का उपचार सरकार की ओर से निशुल्क कराया जाता है। डॉ. पूनम ने भी टीबी के लक्षणों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। संचालन आनंद सिंह मेहता ने किया। वहां खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी, एबीडीओ रमेश सिंह कनवाल, एडीओ पंचायत तनुज गोस्वामी, प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, महामंत्री विनोद जोशी, उपाध्यक्ष चंद्रिका तिवारी, शिवराज नयाल सहित जन प्रतिनिधि और विकासखंड के कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें