फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गर्भवतियों की उमड़ी भीड़, बिना अल्ट्रासाउंड कराए लौटीं कई महिलाएं

Wed, 23 Sep 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गर्भवतियों की भीड़ उमड़ी। कई महिलाओं को बिना जांच के ही अगली तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा जिससे दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को हवालबाग, भैंसियाछाना, ताकुला, सोमेश्वर और लमगड़ा सहित विभिन्न विकासखंडों से सुबह से ही मरीजों के जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अस्पताल में बुधवार का दिन विशेष रूप से गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड के लिए तय है, इसलिए महिलाएं अस्पताल पहुंचीं। भीड़ अधिक होने के कारण कई महिलाओं की बारी नहीं आ सकी। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए अगली तारीख दी जिससे दूरस्थ स्थानों से किराया खर्च कर पहुंचीं महिलाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। दूसरी ओर जिले में लगातार बदल रहे मौसम के कारण वायरल फीवर के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग मौसमी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में अपने खान-पान और रहन-सहन में विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें