अल्मोड़ा/रानीखेत। विश्व क्षय रोग दिवस पर कई जगह गोष्ठी हुई जबकि कई टीबी मरीजों को पुष्टाहार बांटा गया। जनजागरूकता रैली भी निकाली गई।
पीएचसी सोमेश्वर में हुई गोष्ठी में चिह्नित क्षय रोगी शामिल हुए। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. आनंद तिवारी, फार्मासिस्ट गोपाल गिरी गोस्वामी, हिमांशु वर्मा ने रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें पुष्टाहार बांटा। वहीं अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की ओर से क्षय रोगियों को पौष्टिक भोजन किट बांटे गए। वहां शाखा प्रबंधक पंकज जोशी, ऊषा निर्खुपा, सुरेश बोरा आदि रहे। सीएचसी भिकियासैंण में हुई गोष्ठी में विशेषज्ञों ने क्षय रोग के कारण, लक्षण, उपचार की जानकारी दी। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीयूष रंजन, डॉ. विवेक पंत, नवल जोशी, रविनंदन पांडे, मोहित जोशी, जयंती जोशी, दीपा मावड़ी, अंकिता भट्ट, मंजू, पूजा आदि रहे।
पीजी काॅलेज रानीखेत की एनएसएस और एनसीसी प्रकोष्ठ (79 यूके बटालियन और 24 यूके गर्ल्स बटालियन) की ओर से राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत टीबी मुक्त भारत के लिए गांधी चौक से राजकीय अस्पताल तक जनजागरूकता रैली निकाली गई। अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके पांडे, डॉ. एसके दीक्षित ने समेत कई आशा कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडेय, एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिमन्यु कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पारुल भारद्वाज, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमला देवी, डॉ. बरखा रौतेला, 24 गर्ल्स बटालियन एनसीसी की प्रभारी कैप्टन डॉ. रूपा आर्या, 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल के प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. शंकर कुमार के निर्देशन में यह रैली निकाली गई।
जागरूकता और सहभागिता से खत्म होगा क्षय रोग : गढि़या
बागेश्वर/कपकोट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कपकोट में विश्व क्षय रोग दिवस पर गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढि़या ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर क्षय रोग के खात्मे के लिए व्यापक जागरूकता और सहभागिता को जरूरी बताया।
विधायक गढि़या ने कहा कि कई लोग अब भी टीबी का इलाज नहीं कराते। हमें ऐसे सभी लोगों को प्रेरित करना होगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एनएस टोलिया ने टीबी के विभिन्न प्रकार और उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम में निक्षय मित्र बनने और टीबी मरीजों का खर्च उठाने के लिए ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा को पुुरस्कृत किया गया। प्रमुख लोकगायक प्रह्लाद मेहरा और उनकी टीम ने टीबी जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, सीएचसी प्रभारी डॉ. जीतेश कुमार, हरिप्रसाद, मनोज पाठक, रोहित पंत, अमित तिवारी आदि रहे।
डायट के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली के बाद डायट सभागार में विचार गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने टीबी के कारण, लक्षण, बचाव की जानकारी दी। प्रवक्ता रवि कुमार जोशी ने संचालन किया। इस दौरान राइंका प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी, डॉ. मनोज चौहान, डॉ. सीएम जोशी, डॉ. केएस रावत, डॉ. प्रीएस मावड़ी आदि मौजूद रहे।