अल्मोड़ा। अल्मोड़ा टैक्सी मालिक चालक सेवा समिति ने परिवहन मंत्री यशपाल आर्या से टैक्सी के चालान की बढ़ी हुई कीमतों को कम करने की मांग की है। चालकों का कहना है कि पेनाल्टी कम करने की बात हुई थी लेकिन यहां टैक्स और इंश्योरेंस के भी पैसे काफी बढ़ा दिए हैं। सरकार ने अगर फैसला वापस नहीं लिया तो चालकों को पलायन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
परिवहन मंत्री को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण चालकों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। चालान की रुपये बढ़ दिए गए हैं इससे चालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बैंकों से लोन लेकर चालक टैक्सी खरीदते हैं। चेतावनी दी कि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो पलायन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में यूनियन अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, उपाध्यक्ष गणेश बिष्ट, गोपाल रावत, महासचिव नीरज पवार, सचिव अर्जुन सिंह, उपसचिव आनंद भोज, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण जोशी, प्रकाश उपाध्याय, कुंदन लटवाल, सुनील मेहता, देबू मेहता, गोविंद बिष्ट, भुवन भट्ट आदि शामिल रहे।