अल्मोड़ा जिले के मोहान रेंज में पड़ा हथिनी का शव का शव।
- फोटो : ALMORA
मौलेखाल/रामनगर। अल्मोड़ा वन प्रभाग के मोहान रेंज में हथिनी का सड़ा-गला शव मिलने से वन विभाग में खलबली मच गई। हथिनी का शव चार पांच दिन पुराना है। शव में कीड़े पड़ गए थे। हाथी के सभी अंग सुरक्षित हैं। अधिकारी प्रथम दृष्टया हथिनी की मौत स्वाभाविक मान रहे हैं लेकिन वास्तविकता का पता बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। हथिनी का विसरा जांच के लिए कार्बेट पार्क भेजा जाएगा।
मोहान रेंज के रेंजर सेवाराम मौर्य ने बताया कि बुधवार की देर शाम रेंज का एक गार्ड जंगल में गश्त कर रहा था। रेंज कार्यालय से करीब एक किमी दूर जंगल में दोपहर 12 बजे उसने हथिनी का शव पड़ा देखा। उसने रेंज के अधिकारियों ने इसकी सूचना दी। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार को सूचित किया। सूचना पर जिला मुख्यालय से कुंदन डीएफओ कुमार मौके पर पहुंचे। डीएफओ ने हथिनी की स्वाभाविक मौत होने की बात कही है।