फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबरा में खाई में गिरी टाटा सूमो, दो लोगों की मौत

Fri, 26 May 2017 10:32 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
विज्ञापन
डबरा के पास इस तरह से दुर्घटनाग्रस्त टाटा सूमो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 इनलू गांव से आ रही टाटा सूमो डबरा के पास खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। भिकियासैंण के तहसीलदार ने बताया कि घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

 सल्ट के इनलू गांव से टाटा सूमो संख्या यूए-04बी-1293 भिकियासैंण के डबरा गांव को जा रही थी। डबरा पहुंचते ही टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में इनलू गांव निवासी मंगल सिंह (70) और गोपाल सिंह (60) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डबरा गांव निवासी मनीष पुत्र हरीश चंद्र और दैनुड़ा गांव निवासी बबलू पुत्र बलवंत सिंह मामूली घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मौसम खराब होने के कारण राहत और बचाव कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें