द्वाराहाट विकासखंड के खलना, सिमलगांव, गोदी, मौहंणी, पैठांनी, धूरा,तड़ीगांव, तेड़गांव को जलापूर्ति करने वाली सुंवाली पेयजल योजना की लाइन क्षतिग्रस्त होने से इन गांवों में जलापूर्ति ठप हो गई है। लंबा समय बीतने के बाद भी योजना को ठीक नहीं किया जा सका। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। जलापूर्ति सुचारू न होने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के दावे कर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम सुनील कुमार को ज्ञापन देकर जल्द जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की। संवाद
Iलगमगड़ा, दन्यां क्षेत्र में भी जल संकटI
I
अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ जिले के विभिन्न हिस्सों में लोग जल संकट से जूझने लगे हैं। लमगड़ा, दन्यां क्षेत्र में भी पेयजल योजनाओं से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। बीते दिनों जल संस्थान ने लमगड़ा क्षेत्र में टैंकर भेजकर लोगों को पानी उपलब्ध कराना पड़ा। जल संस्थान के मुताबिक जल स्रोतों में जलस्तर घटने से योजनाओं से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में यदि गर्मी बढ़ी तो यह संकट और भी गंभीर हो सकता है। संवादI
I-
I
Iसुंवाली पेयजल योजना की लाइन ठीक करने के प्रयास हो रहे हैं। जल्द लाइन ठीक कर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -एस रौतेला, कनिष्ठ अभियंता, जल संस्थान, द्वाराहाट। I