फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग संघर्ष समिति ने भरी हुंकार

Sun, 22 Feb 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मार्ग संघर्ष समिति ने टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग के लिए प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओें ने केंद्र सरकार से रेल बजट में इस मार्ग के लिए धन दिलाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर एक मार्च को रैली निकालने का ऐलान किया।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलनकारी रविवार को तहसील में जमा हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग का सर्वेक्षण  काफी पहले पूरा हो चुका है। पूर्व यूपीए सरकार ने इसे राष्ट्रीय योजना में शामिल किया था लेकिन बजट का प्रावधान न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने केंद्र सरकार से मार्ग को सामरिक महत्व का बताते हुए रेल बजट में इस मार्ग को शामिल करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर एक मार्च को रैली निकालने का ऐलान किया। कहा कि अगर प्रस्तावित पंचेश्वर बांध इसमें बाधक बना तो उसका भी विरोध होगा, क्योंकि रेल मार्ग बने बिना क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन बढ़ना मुश्किल है।

संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी ने अध्यक्षता की, संचालन महासचिव खड़क राम आर्य ने किया। इस मौके पर प्रवक्ता हयात सिंह मेहता, उपाध्यक्ष केवल सिंह ड्योड़ी, संयोजक डुंगर सिंह नगरकोटी, गिरीश पाठक, मोहन उप्रेती, प्रकाश खेतवाल, महेंद्र पिल्खवाल, शोबन सिंह सुगठा, गौरव खेतवाल, नवीन खेतवाल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, राधा लोहनी, राधा नेगी, खिमुली दफौटी, देवकी मनकोटी, विद्या कांडपाल, मीरा रौतेला, चंद्रा चौबे, लक्ष्मी बचखेती, मुन्नी जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें