फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक और बस के लिए शुरू किया अनशन

Sun, 22 Feb 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाकुरी क्षेत्र में बैंक और बस समेत अन्य मांगें पूरी न होने पर ग्रामीण गुस्सा उठे। उन्होंने ग्रामीण सेवा समिति उडियार के बैनर तले रविवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन चार ग्रामीण अनशन पर बैठे। उन्होंने शीघ्र मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


आंदोलनस्थल हरू सैम मंदिर उडियार में ग्राम प्रधान कुंवर राम, खुशहाल सिंह खाती, हरीश खाती 45 वर्ष, यशोद राम, हयात सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। समिति के अध्यक्ष गौरीदत्त जोशी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सभा का संचालन हेमंत खाती ने किया। वहां अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य लाल सिंह खाती, जगत सिंह खाती, बहादुर सिंह खाती, सुंदर सिंह, विशन सिंह, गोविंद राम आदि थे।

-=- ये हैं मांगें -=-=-
:=: नाकुरी पट्टी में केवल ग्रामीण बैंक है। एसबीआई की शाखा खोलने की मांग लंबे समय से उठ रही है, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही, लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

:=: दिल्ली से रोडवेज की बस पूर्व में नाकुरी तक आती थी, लेकिन लंबे समय से इसका संचालन बंद हो गया है। इससे लोगों का अतिरिक्त पैसा, समय बर्बाद होता है।
:=: राजकीय हाईस्कूल उडियार का इंटर में उच्चीकरण नहीं किया गया, जिससे बच्चे आगे की शिक्षा नहीं ले पा रहे हैं।
:=: रसोई गैस डिपो न होने से लोग ईधन के लिए परेशान हैं। मजबूरी में पेड़ काट रहे हैं जिससे पर्यावरण को खतरा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें