फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में टनल निर्माण का मामला शासन में अटका

Tue, 16 May 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के लोअर मालरोड से धारानौला सिकुड़ा बैंड तक टनल निर्माण को विशेषज्ञों से हरी झंडी मिलने के छह माह बाद भी शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि लोनिवि प्रांतीय खंड ने फिजिविलिटी रिपोर्ट दिसंबर में शासन को भेज दी थी। न तो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और न ही सत्ता संभालने के बाद भाजपा सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई की है। पांच माह से फिजिविलिटी रिपोर्ट शासन को ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन


शहरवासी लंबे समय से टनल निर्माण की मांग करते आ रहे थे। 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने टनल निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद 2016 में कांग्रेस सरकार ने टनल के फिजिविलिटी परीक्षण को लोनिवि प्रांतीय खंड को 50 लाख रुपये जारी किए। लोनिवि प्रांतीय खंड ने टनल निर्माण की संभावना जांचने को फिजिविलिटी परीक्षण का जिम्मा गुड़गांव की कंपनी एमबर्ग इंजीनियरिंग को सौंपा।

पहले मालरोड से धारानौला के लिए टनल प्रस्तावित की गई थी, लेकिन सर्वे में यह स्थान उपयुक्त नहीं पाया गया।  इसके बाद कंपनी के विशेषज्ञों ने लोअर मालरोड में रोडवेज वर्कशॉप के समीप से सिकुड़ा बैंड (धारानौला) तक टनल निर्माण को फिजिविलिटी परीक्षण किया।
विज्ञापन


परीक्षण में इस स्थान से टनल निर्माण उपयुक्त पाया गया। कंपनी ने गत नवंबर में फिजिविलिटी रिपोर्ट लोनिवि प्रांतीय खंड को सौंपी। लोनिवि ने फिजिविलिटी रिपोर्ट को एप्रूवल के लिए प्रदेश सरकार को दिसंबर में भेजी। 1228 मीटर लंबे टनल के निर्माण में विशेषज्ञों के मुताबिक करीब डेढ़ अरब रुपये खर्च होने का अनुमान है, लेकिन इस मामले में शासन स्तर से अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है। जिससे टनल निर्माण का मामला अधर में लटक गया है। 
यदि टनल का निर्माण होता है तो इससे जहां शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। वर्तमान में मालरोड, लोअर मालरोड से धारानौला पहुंचने के लिए सड़क से करीब दस से बारह किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। टनल बनने से यह दूरी बहुत कम हो जाएगी, वहीं टनल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें