फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राएं और खिलाड़ी सम्मानित

Tue, 16 May 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र की ओर से शिखर होटल सभागार में हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में गत वर्ष के उत्तराखंड हाइस्कूल, इंटर बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि निरंतर मेहनत करने से ही व्यक्ति को सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा का स्थान सर्वोपरि है। 
विज्ञापन


समारोह में संगठन द्वारा पूर्व में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम रहे अंजलि पलयाल, प्रियांशु मेहता को चेक और पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले लक्ष्य सेन, अवंतिका पांडे, मनसा रावत (बैडमिंटन), वंदना सिंह (ताइक्वांडो), दीपांशु रौतेला (कराटे), बिट्टू कनवाल (बाक्सिंग), श्वेता वर्मा (क्रिकेट), भावना बिष्ट (स्काउट-गाइड) समेत गत वर्ष के उत्तराखंड हाइस्कूल, इंटर बोर्ड परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले 79 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि स्वामी सोमदेवानंद, आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र थे। मुख्य वक्ता डा. दिनेश ने स्वामी विवेकानंद के बारे में जानकारी दी।

अध्यक्षता करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। संचालन दीपक पांडे ने किया। केंद्र के प्रेम प्रकाश ने सभी का आभार जताया। संस्था के संरक्षक नीरज तिवारी ने संस्था के कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम में अरुण वर्मा, प्रो. एनएस भंडारी, प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रो. एनडी कांडपाल, प्रो. एसएस पथनी, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, डा. नवीन भट्ट, रमेश बहुगुणा, प्रो. एसए हामिद, हेमंत जोशी, प्रधानाचार्य मोहन रावल, लियाकत अली, धर्मेन्द्र बिष्ट, विनीत बिष्ट, दीप जोशी, ममता बिष्ट आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें