फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़िया खनन में अनियमितता, 1672 बैग सीज

Sat, 14 Mar 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, (कांडा) बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खान विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने तहसील की पंाच खड़िया खानों का निरीक्षण किया। वहां खनन में मानकों का पालन नहीं होने के कारण पट्टाधारकों को नोटिस जारी किए। मौके पर 1672 बैग खड़िया सीज की गई। निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।


डिप्टी कलक्टर हरवीर सिंह और खान उप निदेशक राजपाल लेघा ने पहले गणुवा सिरमोली गांव में महेश चंद्र पंत की की खान निरीक्षण किया। जहां खान का मलबा गधेरे में डाला जा रहा था। खनन क्षेत्र में सीमा स्तंभ नहीं लगाए थे। स्वीकृत क्षेत्र से बाहर भी खनन किया जा रहा था। यहां से खड़िया के 408 बैग सीज किए गए। बखेत जगथली में खिमुली देवी को स्वीकृत खान में भी इसी प्रकार की अनियमितताएं थी। यहां भी स्वीकृत क्षेत्र से बाहर खनन होने के कारण खड़िया के 1008 बैग सीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनारगांव में नंदिता तिवारी के पट्टे के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गधेराें के पास खनन के कारण बारिश में आबादी को खतरा होने की आशंका है। अधिकारियों ने खड़िया के गड्ढों को भरने की चेतावनी दी। साथ ही नंदिता तिवारी के थर्प गांव में स्थित पट्टे में सीमा स्तंभ नहीं बनाए गए थे। अधिकारियों ने सुनारगांव और नान कन्याल में दीप चंद्र वर्मा की प्रोस्टेटिंग लीज क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां गधेरे में अवैध रूप से पिट बनाकर खड़िया निकाली जा रही थी। अवैध खनन के चलते यहां 256 बैग सीज किए गए। खान उपनिदेशक ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें