फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी को पीपीपी मोड पर दिया तो आंदोलन

Sat, 14 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (भिकियासैंण) अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण को पीपीपी मोड पर देने के विरोध में विभिन्न संगठनों के लोगों ने जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। तहसीलदार के माध्यम से सीएमओ को ज्ञापन भेजा। उन्होंने 25 मार्च से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सीएचसी को पीपीपी मोड में दिए जाने के प्रयास से नाराज क्षेत्र के लोगों ने जुलूस  निकाला और तहसील कार्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व में चौखुटिया अस्पताल को पीपीपी मोड में देने से अस्पताल की जो बदहाली हुई है वही स्थिति इस अस्पताल की भी हो जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जिस दिन से अस्पताल को पीपीपी मोड में दे दिया जाएगा उस दिन से अस्पताल में तालाबंदी कर दी जाएगी। यदि अस्पताल को पीपीपी मोड में दिया गया तो 25 मार्च को  जाम लगाकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से सीएमओ को ज्ञापन भेजा।  प्रदर्शन करने वालों में वालों में नरेंद्र बिष्ट, पुष्कर पाल सिंह, दीपक  बिष्ट, देव गिरी, महिपाल सिंह, प्रकाश जोशी, गोपाल राम, खुशाल नेगी, सुरेंद्र, मनोहर सिंह, मदन मेहरा, दीपक बोरा, गोपाल सिंह, नंदन गिरी, उमेश चंद्र, इश्तयाक खान, लीला बिष्ट, कमला गोस्वामी, दीपा मावड़ी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


फोटो- मेल से हल्द्वानी भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें