खडगोली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पं. हीरा बल्लभ तिवारी की मूर्ति का अनावरण करते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने लोगों से स्व. तिवारी के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. हीरा बल्लभ तिवारी का जन्म खड़गोली गांव में हुआ था।
देशभक्ति का जज्बा बचपन से ही उनके अंदर कूट कूटकर भरा था। इसीलिए घर परिवार त्यागकर वह बचपन में ही स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। ट्रेनिंग कैंप ताड़ीखेत से उन्होंने सत्याग्रह की ट्रेनिंग ली। 1930-31 में नैनीताल और बरेली की जेलों में भी रहे। आजादी के बाद भी अनेक सामाजिक कार्यों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 14 मार्च 1980 में उनका स्वर्गवास हो गया।
जिलाधिकारी ने उनकी आदमकद मूर्ति का अनवारण किया और युवाओं से उन्हें आदर्श मानने का आह्वान किया। स्कूली बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों से खुश होकर डीएम ने 17 बच्चों को 200-200 रुपये का पुरस्कार भी दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकार संगठन के मंयक शर्मा, जिला पंचायत सदस्य अमित कुमार पांडे, प्रधान मुन्नी तिवारी, बंसती तिवारी, विनोद तिवारी, दीपक तिवारी, अणवेंद्र राज तिवारी, डा. वेदप्रकाश तिवारी सहित संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, तहसीलदार दामोदर पांडे, प्रभारी संग्रहालय डा. ज्ञान प्रकाश तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि थे। संचालन गोविन्द बल्लभ तिवारी ने किया।