फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर सख्ती से करें कार्रवाई

Sat, 29 Nov 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में सड़क हादसों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा मानकों के पालन, दुर्घटना-जनित ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, यातायात प्रबंधन तथा जन-जागरूकता अभियानों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर सख्ती से कार्रवाई करें।
विज्ञापन


ब्लैक स्पॉट्स की नियमित मॉनिटरिंग कर आवश्यक सुधार कार्य समय पर पूरा करें। विद्यालयों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने को पुलिस विभाग प्रभावी चेकिंग अभियान चलाएं। उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि सभी मजिस्ट्रीयल जांचें निर्धारित समय पर संपन्न की जाएं। यदि किसी दुर्घटना में प्रभावितों को मुवावजा दिया जाना हो, तो यह प्रक्रिया विभागीय समन्वय से जल्द से जल्द पूर्ण की जाए।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जनभागीदारी से ही संभव है, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करें। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, आरटीओ अनीता चंद, लोनिवि, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें