फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कोसी-कौसानी राज्य मार्ग पर नौ जर्जर पुलों की दिन बहुरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोसी-कौसानी स्टेट हाईवे पर वर्षों पुराने और जर्जर बी क्लास लोडिंग पुल डबल लेन में बदलेंगे। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने पहले चरण में चार ए क्लास लोडिंग पुलों का सेफ्टी ऑडिट कर इन्हें बी क्लास लोडिंग पुलों में बदलने के लिए नौ करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। योजना के अस्तित्व में आने से इन पुलों की भार क्षमता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

कोसी-कौसानी राज्य मार्ग कर्णप्रयाग, ग्वालदम, बागेश्वर, थल, मुनस्यारी, जौलजीबी आदि क्षेत्रों को जोड़ता है। इस सड़क रात और दिन भार वाहनों को खासा दबाव रहता है लेकिन इस सड़क पर वर्तमान में बी क्लास लोडिंग पुल स्थापित हैं। ये वर्षों पुराने पुल कई स्थानों पर जर्जर हालत में हैं।
इससे आवाजाही के दौरान यात्रियों को हादसों की आशंका बनी रहती है। लोनिवि निर्माण खंड ने सड़क पर नौ बी क्लास लोडिंग पुलों को डबल लेन करेगा। पहले चरण में पांच पुलों को ए क्लास लोडिंग पुल में बदलने को नौ करोड़ 31 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। योजना के धरातल पर उतरने से यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को जाम जैसी समस्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं यात्री की यात्रा भी सुगम होगी।
विज्ञापन



वर्जन
बी क्लास लोडिंग पुल को डबल लेन बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर प्राथमिकता के साथ इन पुलों को डबल लेन बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


-आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें