फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां14 को देहरादून में निकालेंगे रैली

Mon, 10 Oct 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में प्रदर्शन करतीं कार्यकर्त्रियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  सुपरवाइजर के पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को ही पदोन्नति  देने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और  सहायिकाओं ने 19वें दिन भी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया।  उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर  हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर  आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की मांगों को शीघ्र पूरा करे। जब तक मांगें पूरी  नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 14 अक्तूबर को  देहरादून में महारैली निकाली जाएगी। 

धरने पर जिलाध्यक्ष  सुनीता तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष उमा, उपाध्यक्ष तारा सांगा, पुष्पा, चंपा  जोशी, गुडिय़ा, हेमा भंडारी, तारा, किरन, लक्ष्मी, संगीता, विमला, प्रेमा आदि बैठीं। इधर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने आंगनबाड़ी  कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया। उधर मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने तहसील मुख्यालय मौलेखाल में 17वें दिन भी धरना दिया।  अध्यक्ष संगीता शर्मा, सुमित्रा देवी, उमा भट्ट, दीपा मेहरा, राधा देवी,  हरि देवी, गीता मनराल, गीता देवी, गुड्डी देवी, आनंदी देवी, बसंती देवी,  पुष्पा आदि धरने पर बैठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें